अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी कार


पाल रोड मिल्कमैन कॉलोनी के पास रविवार रात एक कार अचानक डिवाइडर पर चढ़ गई। हालांकि गनीमत रही की किसी को चोट नहीं पहुंची। इधर घटना के बाद पाल बाईपास की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहनों का जाम लग गया। काफी देर तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची इसके चलते जाम में मरीजों को ले जा रही दो एंबुलेंस भी फस गई । आसपास के लोगों ने रास्ता खाली करवा कर एंबुलेंस को रवाना करवाया। बाद में वाहन को सड़क से हटाया गया


CATEGORIES
Share This