घर के बाहर भजन सुन रहे बुजुर्ग से छीना मोबाइल










पुलिस कमिश्नरेट के महामंदिर थाने में घर के बाहर कुर्सी पर बैठे बुजुर्ग के हाथ से मोबाइल लूट कर ले जाने का मामला सामने आया है। लुटेरे बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने भजन सुन रहे बुजुर्ग के हाथ से झपट्टा मार कर मोबाइल लूट लिया। वहीं घटना के बाद बुजुर्ग के बेटे ने थाने में मामला दर्ज करवाया है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

