धीरेंद्र शास्त्री कोटा में, एक झलक पाने उमड़ी भीड़:


बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री दोपहर 12 बजे करीब कोटा एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट से कुछ देर बाद सड़क मार्ग से बारां रवाना हुए। पंडित धीरेंद्र शास्त्री को देखने के लिए सुबह से एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं उनसे मिलने आए कोटा संभाग के विधायक और वीआईपी काफी देर तक उनके इंतजार में एयरपोर्ट के बाहर बैठे रहे।


CATEGORIES
Share This