5 सितंबर से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन










जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सर्व जीव जगत के कल्याण की भावना से 5 से 11 सितंबर तक विशाल श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा।
मुख्य यजमान सीए सुरेश कुमार झंवर ने बताया कि कथा का वाचन राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भागवताचार्य कन्हैयालाल पालीवाल प्रभु प्रेमी महाराज नोखा निवासी करूण शैली में करेंगे।
पार्षद राधेश्याम लखोटिया ने बताया कि कथा में आने वाले श्रोताओं की विशाल उपस्थिति को देखते हुए विशाल डोम टैंट का निर्माण कार्य तेज गति से जोर शोर से जारी है। आयोजक श्रीकृष्ण कथा आयोजन समिति के पदाधिकारी सुरेश कुमार झंवर, पार्षद राधेश्याम लखोटिया, मनोज राव, कमल डागा, बजरंग पालीवाल, पार्षद गोपीकिशन तिवाड़ी, बजरंग कोठारी, रामेश्वर लाल छींपा, जुगल किशोर तिवाड़ी, गोकुल पंवार, महावीर साध, अनिल दरक, मदनलाल सोनी व्यवस्थाओं को अन्तिम रूप देने में लगे हुए हैं
CATEGORIES Bikaner Superfast News

