जयपुर में ब्राह्मण महासंगम में पहुंचे बॉलीवुड सेलिब्रिटी


जयपुर के रामनिवास बाग में आज सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से ब्राह्मण महासंगम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 8 देश (यूके, अमेरिका, यूएई, दुबई, इटली, कनाडा, नेपाल, सिंगापुर) के लोग पहुंचे। इस दौरान शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा- राजस्थान की सरकार ने ब्राह्मणों को 14% आरक्षण दे दिया है। केंद्र सरकार इस आरक्षण को रोक रही है। केंद्र की सरकार ने ब्राह्मणों को सिर्फ 10% तक ही आरक्षण दिया है। ऐसे में अब हम सबको एक होकर केंद्र सरकार से आरक्षण की मांग करनी होगी। तभी सर्व समाज का भला हो सकेगा। कल्ला ने कहा- ब्राह्मणों को 14% आरक्षण देने का किसी भी समझ में विरोध नहीं है। क्योंकि ब्राह्मण ही एकमात्र ऐसा समाज है। जो सभी को साथ लेकर चलता है।


CATEGORIES
Share This