बाइक के बैग से 1 लाख 75 हजार रुपए चोरी:


चौमूं के थाना मोड़ चौराहे पर शनिवार दोपहर को शातिर बाइक सवार 2 युवकों ने एक बाइक सवार सेल्समैन की बाइक के बैग से 1 लाख 75 हजार रुपए निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। बाइक सवार सेल्समैन चौमूं में दुकानदारों से कलेक्शन राशि एकत्रित करके अपनी बाइक के बैग में रुपए रखकर जयपुर के लिए रवाना हो गया। इसी दौरान दो शातिर बाइक युवकों ने थाना मोड़ चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल पर बैग में रखे रुपए निकाले और फरार हो गए। जब तक सेल्समैन ने अपनी बाइक का बैग संभाला तब तक बाइक सवार दोनों युवक फरार हो गए।


CATEGORIES
Share This