लेपर्ड ने किया चलती बाइक पर अटैक:दंपती समेत 2 बच्चे घायल


राजसमंद में पिछले 15 दिनों से लेपर्ड का आतंक मचा हुआ है। आदमखोर लेपर्ड पहले खेतों में ओर घरों में घुसकर हमला कर रहा था लेकिन अब चलती हुई बाइक को भी अपना टारगेट बना रहा जिससे बोरज का खेड़ा, खारंडिया व बोरज में लेपर्ड के भय का माहौल बना हुआ है। लेपर्ड पहले खेतों में जाने से डर रहे थे अब बाइक चलाने से भी डर लग रहा है।

वन विभाग ने बोरज का खेड़ा में पिंजरा लगाया मगर शातिर लेपर्ड पिंजरे में नहीं आ रहा। गत रात्रि को चलती बाइक पर लेपर्ड ने हमला कर दिया जिससे पति पत्नी व दो बच्चे घायल हो गए।


CATEGORIES
Share This