घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग










हनुमानगढ़ में शनिवार शाम घर में घुसकर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े सूरतगढ़ रोड स्थित एचके टावर में हुई फायरिंग में तीन युवक घायल हो गए। घायलों का फिलहाल जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। एसपी सुधीर चौधरी के निर्देश में जिलेभर में A श्रेणी की नाकेबंदी की गई है। सभी वाहनों की जांच की जा रही है। हमलावरों को पकड़ने के लिए सीटी पुलिस थाने सहित डीएसटी की टीम भी गठित की गई है जो हमलावरों को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है। घायल युवक ने बताया कि हमलावरों ने मुंह ढक रखे थे और उनके पास पिस्टल, डंडे, तलवार और लाठियां थी
CATEGORIES Bikaner Superfast News

