​​​​​धीरेंद्र शास्त्री बोले- मैंने सबके मुंह बंद कर दिए:भारत में रहना होगा तो सीताराम कहना होगा, सीकर में किया रोड शो


सीकर में शनिवार को बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री का दरबार सजा। उन्होंने कहा- भारत राम का राष्ट्र है और राम के राष्ट्र में राम की ही चर्चा होगी। भारत में रहना होगा तो सीताराम कहना होगा। दरबार शाम 5.30 बजे शुरू हुआ और रात 9 बजे खत्म हुआ

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि आप भारत में करना क्या चाहते हो, मैंने कहा- मुझे सड़कों पर तूफान, मंदिरों में भीड़ चाहिए। राम राज्य से भारत-हिंदुस्तान चाहिए। सीकर के लोग कितने भाग्यशाली है कि यहां एक तरफ खाटूश्याम तो दूसरी तरफ सालासर बालाजी है और जीणमाता तो इस जिले की ही हैं।

न चांद की चाहत, न तारों की फरमाइश, हर पल तू मेरे साथ रहे बस यही मेरी ख्वाहिश। मैं तीसरी बार सीकर आया हूं। मैंने सोचा था कि सीकर में ज्यादा लोग नहीं होंगे, लेकिन यहां रोड शो के दौरान खड़े-खड़े कमर टूट गई। बड़ी मुश्किल से यहां तक पहुंच पाए।


CATEGORIES
Share This