आज का राशिफल










मेष – NINE OF CUPS
सही-गलत का फैसला ठीक से नहीं कर पाएंगे। संयम रखें। जिस लक्ष्य की चाह है, उसे हासिल करने के लिए कई बदलाव करने होंगे। हडबडी न करते हुए प्रयत्न जारी रखें। सही वक्त पर काम तेज गति से हो सकते हैं। लोगों का साथ मिलेगा। कमजोरियों को सुधारने की कोशिश करते रहें।
वृषभ – THREE OF PENTACLES
लोगों से मिल रहे सुझावों पर विचार जरूर करें। आपकी किसी बड़ी समस्या का हल मिल सकता है। लोगों के साथ मिल-जुलकर रहने की कोशिश करें, वर्ना नकारात्मक विचारों की वजह से आपकी रुकावटें बढ़ सकती हैं। पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ें, बड़ों मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके जीवन में जो बदलाव हो रहा है, वह जारी रहेगा, आप सही मार्ग पर हैं।
मिथुन – EIGHT OF SWORDS
हर काम के बारे में गहराई से विचार करें। निर्णय सोच-समझकर लें। अनजाने डर की वजह से आगे नहीं बढ़ पाएंगे। कामों में बदलाव करने की जरूरत है। जीवन में जो बदलाव करना चाहते हैं, उसके लिए निर्णय लेने की आवश्यकता है। लोगों की आलोचनाओं से डरकर विचार नकारात्मक न बनाएं।
कर्क – TEMPERANCE
जिन कामों में असफलता मिल रही है, उनके पीछे का कारण जानने की कोशिश करें। हर एक बात को आध्यात्मिक रूप से समझने की कोशिश करें। नाराजगी से बचें। आपके व्यक्तित्व के साथ-साथ कर्मों में भी बदलाव करें। काम में समर्पण बनाए रखें।
सिंह – THE DEVIL
लालच न करें। लोगों की मदद करें। इस मदद की वजह से नई बातें सीखने को मिलेगी। जिन लोगों के लिए आपने गलत विचार बनाए हैं, वह बदलने लगेंगे। दूसरों को साथ जोड़ने की कोशिश करें।
कन्या – FOUR OF WANDS
अपनी खुशियां परिवार के साथ बांटें, लेकिन विचारों में जो असंतुलन है, उसे दूर करना थोड़ा मुश्किल रहेगा। किसी एक निर्णय पर टिके रहना, आपके लिए जरूरी होगा। जो लोग आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, उनकी खुशियों को महत्व दें।
तुला – JUDGEMENT
परिवार के लोगों की जो गलतियां हैं, उन्हें भूलकर आगे बढ़ना होगा। मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक न रखें। पुरानी बातों पर अधिक ध्यान देंगे तो वर्तमान में दिक्कतें हो सकती हैं। सेहत के साथ अपनी सोच सुधारने पर ध्यान दें।
वृश्चिक – TWO OF WANDS
जब तक व्यक्तिगत जीवन में स्थिरता प्राप्त नहीं होती है, तब तक सोच-विचार बिल्कुल न करें। नई बातों को सीखना और अपनाना आपके लिए आवश्यक होगा। कुछ लोगों के व्यवहार की वजह से अकेलापन महसूस हो सकता है। एक-दूसरे से रखी हुई अपेक्षाओं को ठीक से समझने की कोशिश करें।
धनु – ACE OF WANDS
अटका हुआ पैसा प्राप्त होगा, इस वजह से अपनी समस्याओं को दूर करना संभव हो सकता है। परिवार के लोगों की तकलीफें समझेंगे और उन्हें दूर करने की कोशिश करेंगे। मित्रों के साथ जुड़े रहने से उत्साह बना रहेगा। अपने काम का अवलोकन करें। आत्म विश्वास बनाए रखें।
मकर – THE STAR
परिवार के लोगों की आप से नाराजगी दूर होने लगेगी। परिवार के किसी व्यक्ति से खुशखबर मिल सकती है। दूसरों की भावनाओं का आदर करें। जीवन में संतुलन बनाए रखें। व्यक्तिगत लक्ष्य हासिल करना आपके लिए जरूरी होगा।
कुंभ – ACE OF SWORDS
अगर आप परिणामों में बदलाव करना चाहते हैं तो काम में भी बदलाव करें। संकल्प के बल पर आप लक्ष्य पूरे कर पाएंगे। अभी भी जिन कठिनाइयों का सामना किया है, उनके हल मिल सकते हैं। अपने काम के लिए तैयार रहना होगा।
मीन – KNIGHT OF PENTACLES
आपके द्वारा किए गए काम की वजह से दूसरों को प्रेरणा मिलेगी। आपके विचारों में जो बदलाव है, उसकी वजह से आप नए काम के लिए तैयार रहेंगे। लोगों की आलोचना की वजह से अनजाना डर बना रहेगा। नकारात्मक बातों पर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें।

