एक्सीडेंट में महिला की मौत:रक्षाबंधन पर मायके गई थी,


बूंदी जिले के सदर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। ममता (37) अपने पति भेरूलाल के साथ बाइक पर बूंदी से अल्फानगर लौट रही थी। रामगंज बालाजी चंबल फैक्ट्री के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पति पत्नी नीचे गिर गए। गम्भीर चोट लगने से ममता को इलाज के लिए कोटा एमबीएस हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।


CATEGORIES
Share This