2 बाइक भिड़ी, 1 की मौत:आमने-सामने हुई टक्कर, गंभीर चोट आने से हॉस्पिटल में दम तोड़ा










जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में दो बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में नाथू बलाई की झोपड़ियां निवासी संजय (41) की मौत हो गई। जबकि 2 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
हादसे में उसके सिर व मुंह पर गम्भीर चोट लगी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 2 अन्य घायलों को इलाज के लिए कोटा रेफर किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना शुक्रवार दोपहर 4 बजे के आसपास की है
CATEGORIES Bikaner Superfast News

