मेंहदी से रचाए हाथ, आज कजरी तीज:सुहागिनों ने रखा अखंड सुहाग के लिए व्रत










जोधपुर में आज कजरी तीज पर महिलाएं सज-धज कर नीमड़ी की पूजा करेंगी और अपने अखंड सुहाग की कामना तीज माता से करेंगी
इससे पहले शुक्रवार रात महिलाओं ने हाथों पर मेंहदी रचाई और देर रात तक फास्ट फूड की स्टॉल पर धमोली करती नजर आईं। आज दिन भर व्रत कर शाम को चंद्र दर्शन कर चंद्रमा को अर्ध्य देकर सत्तू खाकर पारणा करेंगी।
रात भर रही धमोली की धूम
आज कजरी तीज के व्रत से पहले शुक्रवार रात महिलाओं ने धमोली की। धमोली पर भीतरी शहर सहित शहर के मिठाई व फास्ट फूड की स्टॉल पर भीड़ रही। नवचौकिया से लेकर जालोरी गेट, आडा बाजार, कटला बाजार, घंटाघर सरदारपुरा पर धमोली के आयोजन पर विशेष फास्ट फूड की स्टॉल लगाई गई।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

