डेंगू व स्क्रब टायफस से कोचिंग स्टूडेंट की मौत


कोटा में डेंगू व स्क्रब टाइफस से एक कोचिंग स्टूडेंट की मौत हो गई। 19 साल की स्नेहा भारती झारखंड के गोड्डा की निवासी थी। जून 2022 से कोटा में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रही थी। वह तलवंडी इलाके में रह रही थी। पिछले 5 दिन से बीमार थी। जांच में उसके डेंगू पाया गया था।

2 दिन पहले तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे इंदिरा विहार स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। वहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। हॉस्पिटल में जांच के दौरान स्क्रब टाइफस भी पॉजिटिव आया। मल्टी ऑर्गन फेलियर होने से आज दोपहर साढ़े 4 बजे करीब उसकी मौत हो गई।


CATEGORIES
Share This