आज़ का राशिफल










मेष – FOUR OF PENTACLES
नकारात्मक विचार न रखें और वर्तमान पर ध्यान दें। जिन लक्ष्यों को हासिल करने की आपकी इच्छा है, उनके लिए रास्ता मिल सकता है। जीवन में जो कठिनाई हो रही है, ये आपके स्वभाव में बदलाव करने से हल हो सकती है। लक्ष्य की ओर बढ़ते रहेंगे। जीवन में संतुलन बनाए रखें।
वृषभ – SEVEN OF CUPS
बातें स्पष्ट न होने से नकारात्मकता बढ़ेगी, आपको एकाग्रता बनाए रखनी होगी। जिन समस्याओं का हल प्राप्त नहीं हो रहा है, उनसे संबंधित विश्वास बनाए रखें। अपनी संकल्प शक्ति के जरिए जीवन में बदलाव कर पाएंगे
मिथुन – TEN OF PENTACLES
परिवार के साथ वक्त बिताने से आनंद मिलेगा, लेकिन आप व्यक्तिगत जीवन को नजरअंदाज न करें। किसी व्यक्ति की आलोचनाओं पर ध्यान न दें। अपने काम में सुधार करने की जरूरत है।
कर्क – ACE OF CUPS
काम की गति तेज होने से लाभ हो सकता है। अधिकतर काम आगे बढ़ेंगे। आध्यात्मिकता की कई समस्याएं सुलझ जाएंगी। गलत बातों की वजह से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। सतर्क रहकर काम करें
सिंह – EIGHT OF PENTACLES
अपने अनुभव से काम आगे बढ़ा पाएंगे। आपके व्यक्तित्व में बड़ा बदलाव हो सकता है। नया ज्ञान आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। जो प्रयत्न आपके द्वारा किए जा रहे हैं, उन्हें जारी रखें। जल्दी ही बड़े अवसर मिल सकते हैं।
कन्या – QUEEN OF CUPS
अपने अनुभव से लोगों को मार्गदर्शन दे पाएंगे। आपके सुझाव उनके लिए लाभदायक हो सकते हैं। किसी भी व्यक्ति पर अपना दबाव न बनाएं। काम करते समय गलती न करें। बड़ा निवेश करने से पहले उसके फायदे पर भी ध्यान दें।
तुला – SEVEN OF WANDS
अपनी जिद की वजह से तकलीफ हो सकती है। परिस्थिति आपके पक्ष में रहेगी, लेकिन नकारात्मकता और जिद से बचना होगा, वर्ना गलती हो सकती है। लोगों की आलोचना का जवाब, सोच-समझकर दें। अपने अहंकार की वजह से नुकसान हो सकता है। आगे चलकर ये गलती दोहराई न जाए, इस बात का ध्यान रखें।
वृश्चिक – THE HERMIT
एकांत में समय बिताने से तकलीफ काफी हद तक दूर हो सकती है और अपनी गलतियों का एहसास होगा। जिन कामों के लिए आप तैयार हैं, उन पर ध्यान दें। जो लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अपने स्वभाव की नकारात्मक बातों को बदलें।
धनु – PAGE OF SWORDS
चंचलता से बचें। अपनी एकाग्रता बढ़ाने की कोशिश करें। समस्याओं का हल आपके प्रयत्नों के जरिए मिलेगा, लेकिन आपकी गलती के कारण समस्या बढ़ सकती है। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन मिल सकता है। विद्वान लोगों के साथ जुड़े रहने की कोशिश करें।
मकर – EIGHT OF WANDS
बेचैनी बढ़ सकती है, लेकिन आपको अपने लक्ष्य से भटकना नहीं है। प्रयत्न करते रहें और सतर्क रहें। अपनी भावनाओं की वजह से बार-बार किए गए बदलाव आपके लिए ही रुकावट का कारण बन सकते हैं। अपनी कमजोरी दूर करें।
कुंभ – SIX OF WANDS
लोग आपके खिलाफ षड़यंत्र कर सकते हैं, उन्हें नजरअंदाज न करें। अपनी संगत में बदलाव करने की कोशिश करें। जैसे लोगों के साथ आप जुड़े रहेंगे, वैसे आपके विचार बनेंगे। लोगों से मदद नहीं मिल पाएगी, आपको किसी पर निर्भर होने से बचना है
मीन – DEATH
स्वभाव में किए गए बदलाव की वजह से व्यक्तिगत जीवन सुधरेगा। नई बातों को अपनाएंगे तो कठिनाई दूर हो सकती हैं। खुद को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश करें। जो रिश्ते महत्वपूर्ण हैं, वे टूटे नहीं, इस बात का ध्यान रखें।

