अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से पर्स स्नेचिंग:


अजमेर के आदर्श नगर थाना अंतर्गत बुजुर्ग महिला से पर्स स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। बाइक सवार 2 बदमाशों के द्वारा अंधेरे का फायदा उठाकर महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। जिसमें 20 हजार रुपए नगदी, सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल और जरूरी डॉक्यूमेंट थे। पीड़ित महिला ने आदर्श नगर थाने में इसकी शिकायत दी है। आदर्श नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This