बदमाश ने चाकू से पुलिसकर्मी पर किया हमला:


कोटा में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि पुलिसकर्मियों पर भी हमले से नही चकू रहे। किशोरपुरा थाना इलाके में गुरुवार देर रात ड्यूटी से घर जा रहे पुलिसकर्मी पर एक बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। कॉन्स्टेबल ने बदमाश को पकड़कर किशोरपुरा थाना पुलिस को सौंपा। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। अभय कमांड में तैनात कॉन्स्टेबल प्रकाश चौधरी गुरुवार रात को ड्यूटी खत्म होने के बाद घर की तरफ जा रहा था।


CATEGORIES
Share This