कार ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत










कोटा के त्रिकुटा चौराहे पर गुरुवार देर रात को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 23 साल के युवक की मौत हो गई। युवक राखी बंधवाकर घर की तरफ आ रहा था। मामले के अनुसार रोहित केवट सकतपुर कुन्हाड़ी का मूल रूप से रहने वाला है जो कि मोहनलाल सुखाड़िया आवासीय योजना नांता में रह रहा था।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

