धारदार हथियार से हमला कर हत्या का मामला:


नागौर शहर के सदर थाना इलाके के अमरपुरा गांव के एक खेत परिसर में बने एक कमरे की छत पर सो रहे दो लोगों को अनजान व्यक्ति ने 9 अगस्त की रात को हमला कर एक को मौत के घाट उतार दिया था। वहीं दूसरा साथी गंभीर घायल हो गया था। मामले में 23 दिन बीत चुके है, लेकिन पुलिस अब भी खाली हाथ ही है।

आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। धारदार हथियार से हमला किया गया था। पुलिस एक भी आरोपी की गिरफ्तारी तो दूर पहचान तक नहीं सकी है। हालांकि पुलिस अब चार लोगों पर संदेह जताते हुए उनके नार्को टेस्ट की तैयारी कर रही है।


CATEGORIES
Share This