भरतपुर में मंत्री जाहिदा के खिलाफ मेव समाज का विरोध:










भरतपुर के कामां थाना इलाके में सैकड़ों की संख्या में लोग कामां विधायक जाहिदा खान के खिलाफ सड़कों पर उतरे। लोगों की मांग थी कि कांग्रेस कामां में विधायक जाहिदा खान को छोड़कर किसी भी व्यक्ति को टिकट दें, अगर जाहिदा खान को टिकट मिला तो मेव समाज का कोई व्यक्ति उन्हें वोट नहीं देगा।
अमरुका गांव के पास सैकड़ों की संख्या में लोग टैंट लगाकर इकट्ठे हो गए। वे जाहिदा खान के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोगों का कहना था कि वे कांग्रेस का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि विधायक जाहिदा खान का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से हल्की झड़प भी हो गई।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

