85 साल बाद अगस्त में सबसे कम बारिश


राजस्थान में 85 साल बाद अगस्त में सबसे कम बारिश हुई है। इस बार पूरे महीने में औसत से 80 फीसदी कम पानी बरसा। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 117 साल में यह तीसरा सीजन ऐसा है, जब अगस्त में सबसे कम बरसात हुई है। राजस्थान में अगस्त में औसत बारिश 155.7MM होती है, लेकिन अबकी बार 30.9MM ही हुई। अलनीनो के प्रभाव से अगस्त में स्थिति बिगड़ गई। ऐसा ही हाल सितंबर में रहने का अनुमान लगाया जा रहा है


CATEGORIES
Share This