बोलेरो कैंपर से टक्कर मारने के 4 आरोपी गिरफ्तार:


नागौर जिले की थांवला थाना पुलिस ने जान से मारने की नियत से कैंपर गाड़ी से टक्कर मारने के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने इस वारदात में प्रयुक्त वाहन बोलेरो कैंपर भी जब्त कर ली है। आपको बता दें कि 29 अगस्त की रात आरोपियों ने थांवला थाने के बाहर खड़ी भीड़ को जान से मारने की नियत से कैंपर गाड़ी से टक्कर मार दी थी, जिसमें चार व्यक्ति घायल हो गए थे।


CATEGORIES
Share This