जत्थे में घुसी कार, 2 की मौत:साथी बोले- 100 मीटर तक घसीटती ले गई कार


बाड़मेर के कुर्जा गांव के पास रामदेवरा पैदल जा रहे 3 जातरुओं को कार ने टक्कर मार दी। कार उन्हें करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इससे 2 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद कार ड्राइवर मौके से भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। वहीं घायल को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।


CATEGORIES
Share This