अब पाकिस्तान के ग्वादर कोस्ट गार्ड पर हमला:सेना और लड़ाकों के बीच गोलीबारी जारी; सुबह बलूच आर्मी ने 90 सैनिक मारने का दावा किया था










पाकिस्तान के बलूचिस्तान में रविवार देर शाम को ग्वादर कोस्ट गार्ड पर हमला किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां पर सुरक्षा बलों और लड़ाकों के बीच लगातार फायरिंग जारी है।
कुछ लड़ाके हथियारों के साथ कोस्ट गार्ड के अंदर घुस गए और वहां से हमला कर रहे हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह लड़ाके BLA से जुड़े हैं या किसी अन्य संगठन के हैं।
इससे पहले आज सुबह बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सेना पर फिदायीन हमले का दावा किया था। इसमें 90 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे।
हमला क्वेटा से ताफ्तान जा रहे 8 मिलिट्री वाहनों पर नोशकी के हाईवे के पास किया गया। BLA के मुताबिक उसकी मजीद और फतेह ब्रिगेड ने सेना के काफिले पर सुसाइड बॉम्बिंग की।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

