श्रीडूंगरगढ़ के इन परिवारों को मिले अपना आशियाना, शीघ्र कार्रवाई के लिए मंत्री से की मांग।


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ शहर में गाड़ियां लोहार के करीब 60 परिवार रहते है। खानाबदोश समुदाय के इन परिवारों ने लंबे समय से यहीं अपने अस्थाई आवास बना लिए है। इन गरीब परिवारों के लिए भूमि का आवंटन किया जाए, इन्हें पट्टा बनाकर दिया जाए व प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शामिल कर इनके रहने के लिए मकान बनाकर दिए जाए। गाड़िया लोहार परिवारों के लिए ये मांग भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई ने उठाई और इस संबंध में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को मांगपत्र सौंपा है। बीती रात लूणकरणसर से श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे अर्जुनराम से मिलकर गुसाईं ने इस बारे में चर्चा करते हुए इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की। गुसाईं ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।


CATEGORIES
Share This