देर रात 131 अधिकारियों के किये तबादले,बीकानेर से इन अधिकारियों को किया इधर उधर










देर रात 131 अधिकारियों के किये तबादले,बीकानेर से इन अधिकारियों को किया इधर उधर
बीकानेर।तबादलों का दौर जारी है। इस बीच अब प्रदेश में 131 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस सम्बंध में ग्रामीण एव पंचायती राज विभाग के संयुक्त शासन सचिव राम नारायण बडग़ुजर ने आदेश जारी किया है । आदेश के अनुसार विकास अधिकारियों के साथ जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी के भी तबादले हुए हैं। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋतुराज महला को बीकानेर विकास अधिकारी, विकास अधिकारी दिनेश चंद्र मिश्रा को बीकानेर जिला परिषद,कृष्ण कुमार को बीकानेर से खाजूवाला,त्रिभुवन सिंह को हनुमानगढ़ से बज्जू बीकानेर लगाया गया है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

