सरपंच व उसके बेटे ने की जेईएन से मारपीट,दोनों हुए गिरफ्तार


जिले के श्री डूंगरगढ़ में सरपंच व उसके बेटे की दबंगई सामने आई है। जिसने इन दोनों ने बिजली विभाग के एक अभियंता के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की है। पुलिस ने दर्ज मामले के आधार पर सरपंच व उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जानकरी मिली है कि ठुकरियासर सरपंच अमराराम गांधी एवं उनके पुत्र बुधराम गांधी द्वारा भरी सड़क पर बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता के साथ मारपीट की गई। जानकारी के अनुसार अभियंता के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। कनिष्ठ अभियंता श्री नारायण शुक्ला पंचायत समिति के विकास अधिकारी मनोज धायल के निर्देश के बाद वहां जमीन का टेक्निकल निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान पंचायत समिति के पीओ गिरधारी दास ग्राम विकास अधिकारी मधु ओझा भी उनके साथ थे। मीटिंग करने के बाद वापस पंचायत समिति की सरकारी गाड़ी लेकर श्री डूंगरगढ़ लौट रहे थे । तोलियासर गांव के पास उनकी गाड़ी को टक्कर मारने के इरादे से ओवरटेक करके रोका गया और कनिष्ठ अभियंता को गला पकड़कर नीचे उतारकर मारपीट की गई। पीडि़त अधिकारी ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। अधिकारियों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को देने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट के आरोपी सरपंच,उसके पुत्र को थाने लेकर पहुंची। क निष्ठ अभियंता की रिपोर्ट पर ठुकरियासर सरपंच अमराराम गांधी एवं उनके पुत्र बुधराम गांधी के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल हरिराम मीणा कर रहे है।


CATEGORIES
Share This