भाजपा के सदस्यता अभियान में हंगामा टैट फाड़ा, कुर्सियां तोड़ी और विधायक भाटी के बैनर को फाडा 


कोलायत विधानसभा इलाके के कोडमदेसर में भाजपा के सदस्यता अभियान का टैंट उखाड़ा

बीकानेर के कोडमदेसर गांव से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। कोलायत विधानसभा क्षेत्र के इस गांव में भाजपा के सदस्यता अभियान के टैंट उखाड़ दिया गया। कुर्सियाँ तोड़ दी। जानकारी मिली है कि सदस्यता अभियान के इस कैंप में लगे पूर्व म ंत्री देवीसिंह भाटी और विधायक अंशुमान सिंह भाटी के बैनर भी फाड़ दिये गए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोडमदेसर गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान के लिए टैंट लगाया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने पहुंचकर तोडफ़ोड़ कर दी। भाजपा नेता पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी और उनके विधायक पोते अंशुमान सिंह भाटी के पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। हमला करने वालों की पहचान की जा रही है।
मौके से मिली रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर करीब तीन बजे कोडमदेसर गांव में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान कुछ लोग टैंट में आए झगड़ा करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने टैंट में लगी कुर्सियां तोडऩी शुरू कर दी। बाद में टैंट में लगे पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी और विधायक अंशुमान सिंह भाटी के फोटो वाले फ्लेक्स भी फाड़ दिए। टेबलें फैंक दी। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बाद में इन लोगों को खदेड़ा तो दोनों तरफ से पत्थरबाजी भी हुई।
बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री भाटी इस कार्यक्रम में पहुंचने वाले थे। आरोप है कि आसपास के गांवों से एकत्र होकर आए कुछ लोगों ने जानबूझकर भाजपा के कार्यक्रम में शराब पीकर हंगामा किया। इस बारे में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को स ंभाला है।


CATEGORIES
Share This