Weather: विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, वापिश शुरू होगा बारिश का दौर


मौसम विभाग के अनुसार आज 27 सितंबर एक बार पुनः उदयपुर, कोटा संभाग के अनेक भागों में तथा जयपुर, अजमेर, भरतपुर व जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार कोटा, उदयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की गतिविधियां 28-29 सितंबर को भी दर्ज होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान जोधपुर संभाग के दक्षिणी भागों में भी छुटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा केवल उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।


CATEGORIES
Share This