Road Accident: राजस्थान में दर्दनाक हादसा, स्कूली गाड़ी पलटी, 2 बच्चों की मौत, 14 घायल


Rajasthan Road Accident: राजस्थान से इस वक्त एक दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल फलोदी जिले के रणीसर गांव में हुए एक हादसे में दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई। हादसा मोरिया से पड़ियाल मार्ग पर हुआ। हादसे में 14 बच्चों के घायल होने की भी सूचना है।
अनियंत्रित होकर पलटी
बता दें कि एक प्राइवेट स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही लोडिंग गाड़ी कैंपर सोमवार सुबह पलट गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बारिश के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके थे। इसके कारण ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पलट गई। गाड़ी के नीचे दबने से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य बच्चों को भी मामूली चोटें आई हैं। 10 बच्चों को सरकारी अस्पताल भेजा गया है, वहीं 4 बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया है।
ग्रामीणों की भीड़ जमा
वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गाड़ी अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे झाड़ियों में घुसी फिर पेड़ से टकराकर पलट गई, जिसके नीचे बच्चे दब गए। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से बच्चों को गाड़ी से निकाला। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को अस्पताल भिजवाया गया। बता दें कि गाड़ी मरुस्थल पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है।


CATEGORIES
Share This