Bikaner:-प्रतिष्ठित और बड़े घराने की महिला ने अपने बेटे और बहू पर लगाए गंभीर आरोप






-बीकानेर में बड़े और नामी परिवार की महिला ने अपने पुत्र व पुत्रवधू पर लगाए गंभीर  आरोप । मिली जानकारी के अनुसार पुरानी जेलरोड निवासी प्रतिष्ठित कोचर परिवार की 66 साल की विधवा महिला विनोद देवी कोचर ने अपने पुत्र दिनेश कोचर ओर पुत्रवधु सिम्मी कोचर के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्वयं प्रस्तुत हो पुलिस अधीक्षक से अपनी सुरक्षा के लिए गुहार लगाते हुए सुरक्षा देने और पुत्र को पाबंद करने की मांग की है। इस संबंध में दिये गए प्रार्थना पत्र में प्रार्थी ने बताया है कि उनका दस दिन पहले ही ऑपरेशन हुआ है। मकान में आने-जाने के लिए लिफ्ट लगी है लेकिन उसमें आने जाने में दिक्कतें पैदा करते है, मेरे कमरे के आगे कैमरे लगा दिए हैं, हर आने -जाने वाले रिश्तेदारों पर नजर रखी जाती है, उन्हें तंग- परेशान किया जाता है। साथ ही मारने की भी धमकी देता है । विनोद देवी ने पुलिस से पैसे लेकर खुद को सुरक्षा देने की मांग का ज्ञापन सौंपा है।


CATEGORIES
Share This