18 घंटे के रेस्क्यू के बाद बोरवेल से ढाई साल की मासूम को निकाला बाहर मेडिकल जांच के लिए भेजा अस्पताल देखें वीडियो










18 घंटे बाद निकलीं बोरवेल से बाहर ढाई साल की मासूम नीरू
दौसा जिले के बांदीकुई के जोधपुरिया गांव में बीती श्याम लगभग 4:00 बजे के आसपास खेलते खेलते ढाई साल की मासूम नीरू बोरवेल में गिर गई थी जिसके बाद लगातार 18 घंटे रेसक्यू ऑपरेशन चला और निरु को अभी कुछ देर पहले करीबन 10:15 के आसपास रेस्क्यू टीम ने बोरवेल से बाहर निकाल लिए गया.
18 घंटे चला रेसक्यू ऑपरेशन
रेस्क्यू के समय जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बच्ची ने भी संभाला निरु को . अब नीरू को अस्पताल ले जाकर मेडिकल जांच की जा रही है जिसके बाद परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा
ऑपरेशन निरु को सक्सेस बनाने के लिए जोधपुरिया गांव में एक एलएनटी 4 JCB दो ट्रैक्टर की लगातार काम कर रहे हैं । इधर पाइपों का 20 फीट का टनल भी बना कर नीरू को रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है ।लेकिन बारिश भी बीच बीच में रोड़ा बनी हुई है। उधर मौके पर जिला कलेक्टर देवेन्द्र कुमार, एसपी रंजीता शर्मा सहित प्रशानिक अमला मौके पर मौजूद हैं। इस बीच नीरू को दो बार निकालने का प्रयास असफल रहा । लेकीन नीरू को 18 घंटे चले ऑपरेशन के बाद बोरवेल से बहार निकाल लिया गया है जहां जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बच्ची को देखकर उसकी कुशलक्षेप भी जानी. इसके बाद बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसका मेडिकल चेकअप किया जा रहा है

