बीकानेर:आपसी विवाद में भाई ने ली भाई की जान


बीकानेर के गजनेर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे आपसी कहासुनी और मारपीट में एक युवक की जान चली गईं है। मिली जानकारी के अनुसार  गजनेर थाना क्षेत्र के अक्कासर गावँ में रहने वाले भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। मारपीट में एक भाई की जान चली गयी और एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में एक भाई के सिर में चोट लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल
हो गया। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जेठाराम पुत्र चुनाराम उम्र 45 के रूप में हुई। वहीं मृतक का बेटा
सुनील ( 18 ) घायल हुए है, जिसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई है। फिलहाल शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।


CATEGORIES
Share This