जवान रामस्वरुप कस्वां के निधन का मामला : म्यूजियम सर्किल पर लगाया जाम, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण


फौजी रामस्वरुप कस्वां के निधन के मामले में अब ग्रामीणों ने म्यूजियम सर्किल पर जाम लगा दिया है। ग्रामीणों व परिजनों की मांग है कि शहीद का दर्जा दिया जाए तथा सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी को निलंबित किया जाए। यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे हैं, जो केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। वहीं, नोखा विधायक सुशीला डूडी, श्रीडूंगरगढ़ पूर्व विधायक गिरधारी महिया, कांग्रेस युवा नेता शिवलाल गोदारा सहित तमाम नेता भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। इन्होंने ग्रामीणों के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता भी की, लेकिन वार्ता में कोई हल नहीं निकलने के कारण अब सड़क जाम कर दी है। रामस्वरुप कस्वां अमर रहे के नारे लगाए जा रहे है। बता दें कि ग्रामीणों की मांग है कि रामस्वरुप कस्वां को शहीद का दर्जा दिया जाए तथा जांच से पहले आत्महत्या बताने वाले सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी को निलंबित किया जाएगा। इससे पहले ग्रामीणों ने शव को भी वापिस अस्पताल भिजवा दिया, ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मांगों को जब तक नहीं माना जाएगा, पार्थिव शरीर नहीं लिया जाएगा।


CATEGORIES
Share This