छात्रा पर भारी पड़ी शिक्षक की क्रूरता, नीचे गिरी










राजस्थान राज्य के अलवर जिले के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक 10वीं कक्षा की छात्रा को शिक्षक ने छत पर खड़े रहने की सजा दी। जिसके बाद बच्ची को चक्कर आ गया और वह नीचे आ गिरी। इस घटना के बाद बच्ची को 3 घण्टे की देरी के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसको गंभीर हालात में जयपुर रेफर कर दिया गया है।
दूसरी और स्कूल प्रधानाचार्य का कहना कि बच्ची खुद कूद गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बच्ची तुलसी की चाची मालती देवी ने बताया कि गुरुवार 26 सितंबर के दिन स्कूल से फोन आया कि आप की बच्ची छत से कूद गई है। जिसको जगन्नाथ डिस्पेंसरी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मौके पर परिजन पहुंचे तो बच्ची की कमर में फ्रैक्चर और पैर में गंभीर चोट थी।
उन्होंने बच्ची से बातचीत करने का प्रयास किया तो पता लगा कि संगीता शिक्षक ने होमवर्क दिया था, लेकिन वो नहीं कर पाई, सजा के लिये मुझे स्कूल की छत पर धूप में खड़ा कर दिया, जहां उसे चक्कर आ गया और उसके बाद उसे कुछ नहीं पता। चाची मालती का आरोप है कि हमारा परिवार मजदूरी करके घर परिवार पालता है। घटना के समय वो घर पर नहीं थी तो बच्ची की दादी को हॉस्पिटल भेजा गया था, लेकिन स्कूल के लोगों ने दादी से पता नहीं किन-किन कागजों पर अंगूठा लगवा लिया।

