किशोर के अपहरण के मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा व स्टेट हाईवे किया जाम देखें वीडियो











किशोर के अपहरण को लेकर सवाई माधोपुर जिले के खंडार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक किशोर के अपहरण की सूचना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने जोरदार हंगामा करते हुवे स्टेट हाइवे 123 पर जाम लगा दिया । सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब तीन से चार घंटे तक ग्रामीणों से समझाइश की तब जाकर ग्रामीणों ने जाम हटाया और बामुश्किल मामला शांत हुवा ।जानकारी के मुताबिक खंडार थाना क्षेत्र के गोठ बिहारी गांव निवासी 10 कक्षा में पढ़ने वाला नाबालिग छात्र सूरज सैनी अपने घर से रोज की तरह खंडार कस्बा स्थित कोचिंग सेंटर जा रहा था । इसी दौरान रास्ते मे दो नाबालिग किशोर बाइक से आए और नाबालिग सूरज सैनी का अपहरण कर रणथम्भौर के जंगलों में नाका गिलाई सागर के पास ले गए और नाबालिग के परिजनों से फिरौती की मांग की। फिरौती नहीं मिलने पर अपहरणकर्ता दोनों नाबालिगों ने अपह्रत नाबालिग के साथ जमकर मारपीट की। इसी दौरान मारपीट और रोने की आवाज सुनकर नजदीक ही स्थित फारेस्ट चौकी पर तैनात वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और वन कर्मचारियों ने नाबालिग सूरज सैनी को अपहरणकर्ता दोनों नाबालिगों के चंगुल से छुड़ाया और दोनों नाबालिग आरोपियों को वन चौकी में बंद कर दिया । वन विभाग की सूचना पर मौके पर पंहुँची खंडार थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को निरुद्ध किया । वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या ग्रामीण नायपुर मार्ग पर पहुंच गए और स्टेट हाईवे 123 पर जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीण कलेक्टर , एसपी सहित खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर अड़ गए। इस पर मौके पर पहुंचे पुलिस एंव प्रशासन अधिकारियों द्वारा करीब तीन से चार घंटे तक ग्रामीणों से समझाइस की गई तब जाकर ग्रामीणों ने जाम हटाया और बामुश्किल मामला शांत हुवा । वहीं खंडार थाना पुलिस दोनों नाबालिग आरोपियों से पूँछतांछ कर रही है ।

