इंदिरा गांधी नहर में पति-पत्नी कार सहित गिरे, पति ने तैरकर बचाई जान


खाजूवाला, शुक्रवार को इंदिरा गांधी नहर में पति और पत्नी कार सहित डूब गये। पति का दावा है कि उसने जैसे तैसे कूदकर अपनी जान बचा ली। पत्नी और कार नहर में बह गए, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पत्नी के डूबने व पति की जान बचने की परिस्थिति की जाँच हो रही है। हादसा गुरुवार रात का है। खाजूवाला वृताधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सियासर पंचकोसा निवासी अनूप कुमार धानक उम्र 28 साल अपनी पत्नी रेणु उम्र 26 साल एक कार में जा रहे थे। अनूप ने पुलिस को बताया कि वे दोनों इंदिरा गांधी नहर के पास बने पटड़े से जा रहे थे। तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से कार सहित नहर में जा गिरे। इस दौरान अनूप ने छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। लेकिन रेणु कार सहित नहर में डूब गई। अनूप ने पुलिस को बताया कि नहर में उसकी पत्नी व कार डूब गये है। पुलिस इसके बाद से उसका पता लगा रही है। इस मामले में अनूप कैसे बचा इसकी भी जाँच हो रही है। घटना की जानकारी मिलते ही छत्तरगढ़ पुलिस पहुँच गई। एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। जिसने नहर में नाव से चक्कर लगाये है। क़रीब दो घंटे तक पड़ताल के बाद भी पुलिस को कुछ मिला नहीं है।

ये है मामला:-
यह दोनों बीकानेर के रहने वाले है। कल शाम को 4:00 बजे शेरपुरा 465 पहुंचे थे। वहां से यह रवाना होकर 9 बजे वापस अपनी ढाणी 660 आरडी आ रहे थे। पति ने बताया कि वापसी के समय गाड़ी 80 की स्पीड चल रही थी। पशु आगे आ गया और कार का संतुलन बिगड़ गया। कार अंदर गिर गई और अनूप गाड़ी से कूद गया। पुलिस को इस मामले में संदेह है।


CATEGORIES
Share This