शर्मनाक…..बेटे ने अपने पिता-मां-बहन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला,ये रही वजह


बीकानेर। शहर में एक ओर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पुत्र ने अपने पिता-मां और बहन पर चाकूओं से जानलेवा हमला बोल दिया। जिसमें तीनों ही जने गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों का पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सुदर्शना नगर निवासी 24 वर्षीय लक्षित ने अपने पिता 52 वर्षीय राजेश दर्जी,50 वर्षीय मां बसंती देवी और 20 वर्षीय बहन इशिका पर चाकू से हमला कर दिया। पेशे से अध्यापक राजेश कुमार के अनुसार लक्षित लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान है । उसने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद जेएनवीसी थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार,हैड कानि रोहिताश सहित पुलिस के जवान ट्रोमा सेन्टर पहुंचे और घायलों के बयान लिए। घायल राजेश,बसंती और इशिका की हालत स्थिर बनी हुई है। इसको लेकर अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। एसएचओ पचार ने बताया कि हमला करने वाला युवक नशेड़ी और मानसिक रोगी बताया जा रहा हैं।और उसका इलाज भी चल रहा है।

ताबड़तोड़ किए थे वार
युवक ने सुबह छह बजे परिवार पर सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए थे। पिता के गर्दन और सीने पर, मां के हाथ और सीने पर व बहन के दोनों हाथों और गर्दन पर चाकू से वार किए है।
परिवार पर युवक ने तयक्यों हमला किया। पुलिस इसकी जांच-पड़ताल कर रही है। एएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया और ट्रोमा सेंटर पहुंचे।


CATEGORIES
Share This