राष्ट्रीय पक्षी मोर की करंट की चपेट में आने से हुई मौत क्षेत्रवासियों ने ससम्मान किया अंतिम संस्कार










बीकानेर। राष्ट्रीय पक्षी मोर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जिसके बाद क्षेत्र में कोताहूल का माहौल बन गया। क्षेत्रवासियों ने ससम्मान उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी मिली है कि सुजानेदसर क्षेत्र गंगा रेजिडेन्सी के पास ट्रासफॉर्मर लगे चौकी पर उसका शव पड़ा मिला। संभवत यहां विचरण के दौरान उसे करंट लगा हो। जिसके बाद जिला प्रशासन व पुलिस को इतला दी गई। जिस पर प्रशासन व पुलिस ने क्षेत्रवासियों को अंतिम संस्कार करने की अनुमति दी। इसके उपरान्त आज क्षेत्र के लोगों ने पास ही सुनसान जगह पर विधिसम्मत अंतिम संस्कार किया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

