डेढ़ लाख से अधिक की नगदी लेकर फरार










बीकानेर जिले में डेढ़ लाख से अधिक की नगदी लेकर दो किशोर रविवार सुबह से अपने अपने घरों से गायब है। परिजनों ने आज थाने पहुंच कर पुलिस से दोनों को ढूंढ लाने की गुहार लगाई है। आड़सर बास निवासी बाबूलाल पुत्र गोविंदराम मीणा ने गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि मेरा भतीजा 15 वर्षीय लक्ष्मीनारायण पुत्र जगदीश प्रसाद रविवार सुबह 8 बजे घर से बिना बताए निकल गया है। उसके साथ कालू बास निवासी 17 वर्षीय हर्ष पुत्र मनोज कुमार जोशी भी है। परिवादी ने बताया कि हर्ष अपने घर से मोबाईल व 1,67,330 रूपए नगदी लेकर गया है। दोनों किशोरों को ढूंढने का परिजनों ने प्रयास किया परंतु उनकी कोई खबर नहीं मिली है। परिजनों ने पुलिस से दोनों को ढूंढ लाने की गुहार लगाई है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

