जीवंत होगी परंपरा : 40 साल बाद एक साथ खीचड़ा जीमेंगे जाट और राजपूत










नगर स्थापना दिवस यानी 9 मई को करीब 40 साल बाद एक बार फिर राजपूत समाज और जाट समाज के लोग एक साथ बैठकर मीठा खीचड़ा जीमेंगे। जाट और राजपूतों के एक साथ जीमणे की परंपरा बीकानेर स्थापना दिवस के समय से चली आ रही थी। करीब 40 साल से बंद इस परंपरा को फिर से शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। इस जीमण में जाट समाज की सात बिरादरी भाग लेगी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

