छह बेटियां बनी सेना में अग्निवीर:बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर की लड़कियों का हुआ चयन, बैंगलुरु में ट्रेनिंग के बाद फिल्ड पोस्टिंग










भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती में अब लड़कियां भी बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही है। बीकानेर सहित प्रदेश के कई जिलों से इन लड़कियों का चयन किया गया है और अब इनकी ट्रेनिंग भी शुरू हो गई है। मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने बताया गया कि राजस्थान राज्य की छह अग्निवीर महिला उम्मीदवार 1 मई को भारतीय सेना में शामिल हुई | इन उम्मीदवारों का 01 मई को कोर ऑफ़ मिलिट्री पुलिस के प्रशिक्षण केंद्र, बैंगलोर में प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। ट्रेनिंग के बाद इन्हें फिल्ड में पोस्टिंग दी जाएगी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

