रोहित गोदारा गैंग के गुर्गों पर शिकंजा:व्यापारी से फिरौती मांगने के मामले में दो गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला मेरठ से पकड़ा










बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के एक व्यापारी से पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक उत्तरप्रदेश के मेरठ का रहने वाला है और दूसरा बीकानेर के पारीक चौक का निवसी है। दोनों से फिलहाल पुलिस की पूछताछ चल रही है। इन दोनों का बड़े गैंगस्टर रोहित गोदारा से संपर्क होने की आशंका जताई जा रही है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

