केवाईसी करें , 29 फरवरी है आखिरी तारीख…….










कई लोग ऐसे होंगे जिनके पास खुद की गाड़ियां होंगी। टोल फीस देने में तेजी से के लिए FASTag को लॉन्च किया गया। अब NHAI ने FASTag की KYC के लिए एक डेडलाइन तय की है जिसके मुताबिक 29 फरवरी 2024 तक हर हाल में सभी FASTag यूजर्स को केवाईसी करानी होगी।
यदि आप भी FASTag की केवाईसी को लेकर परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको फास्टैग केवाईसी अपडेट करने का तरीका बताएंगे। यदि आप भी एक FASTag यूजर हैं और आपने KYC नहीं कराई है तो आप घर बैठे ही यह काम कर सकते हैं, वह भी अपने फोन से।
,
- अपने फोन या लैपटॉप से fastag.ihmcl.com पर जाएं।
- अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- यदि पासवर्ड याद नहीं है तो उसे रीसेट करें।
- आप ओटीपी के जरिए भी लॉगिन कर सकते हैं।
- लॉगिन होने के बाद एक डैशबोर्ड खुलेगा उसमें “My Profile” में जाएं।
- अब ‘KYC’ का ऑप्शन पक क्लिक करें।
- आप कस्टमर टाइप का चयन करें और फिर जरूरी आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ देकर KYC पूरा करें।
- उसके बाद Declaration देना होगा और फिर बैंक को सेलेक्ट करना होगा।
- इसके लिए आपको
- www.netc.org.in/request-for-netc-fastag पर जाना होगा।
- अब NETC FASTag में से अपने बैंक को सेलेक्ट करें। अब आप FASTag जारी करने वाले बैंक की साइट पर पहुंच जाएंगे।
- यहां आपको फिर से लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद KYC अपडेट करना होगा।
- आपके द्वारा अपडेट करने के बाद अगले 7 दिनों में आपका KYC पूरा हो जाएगा।
- fastag.ihmcl.com पर जाकर आप केवाईसी का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

