Tata Punch EV – मिलेगी 500Km की रेंज , 17 जनवरी को होगी लॉन्च….


  टाटा न केवलआईईसी गाड़ियों को बेचने में टॉप पर है बल्कि इलेक्ट्रिक कारों के बाजार पर भी कंपनी का पूरा कब्जा है। टाटा नेक्सॉन ईवी (Nexon EV) और टाटा टियागो ईवी (Tiago EV) की सक्सेस के बाद कंपनी अपनी एक और बेहतरीन कार का इलेक्ट्रिक अवतार बाजार में पेश करने जा रही है

टाटा की माइक्रो एसयूवी पंच का इलेक्ट्रिक अवतार अब जल्द ही लॉन्च होने में है। आइये आपको बताते हैं कैसे इसको खरीद सकते हैं और क्या होगा इस कार में खास।

कार की बुकिंग टाटा की ऑफिशियल वेबसाइट और डीलरशिप पर शुरू की जा चुकी है। इसके लिए 21 हजार रुपये का बुकिंग अमाउंट आपको जमा करवाना होगा। इस कार को कंपनी 17 जनवरी को लॉन्च करने जा रही है। इसके कुछ ही समय में इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी।

कार में दो बैटरी पैक के ऑप्‍शन दिए जाएंगे। ये 300 से 500 किलोमीटर तक की रेंज देगी। कार को एक्टिव प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। ये वही प्लेटफॉर्म है जिस पर कंपनी टाटा कर्व और हैरियर का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च करने जा रही है।

कार में आपको 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलेगा। कार में एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले की कनेक्टिविटी भी मिलेगी। 7 इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्ले मिलेगा। वायरलैस फो चार्जर, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग जैसे फीचर्स भी इस कार में दिए गए हैं।


CATEGORIES
Share This