Railway Recruitment 2024: रेलवे में 1646 पदों पर वैकेंसी, बिना परीक्षा और इंटरव्यू डायरेक्ट होगी भर्ती……










उत्तर पश्चिमी रेलवे के रेलवे रिक्रूटमेंट सेल जयपुर ने अप्रेंटिस पदों के लिए वैकेंसी निकली है. कई पदों पर फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, पेंटर, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन समेत कई पदों पर भर्तियां निकली है, जो उम्मीदवार योग्य और इच्छुक हैं, वे जल्द से जल्द अप्लाई कर लें.
आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2024 है. एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे हैं. इच्छुक उम्मीदवार rrcjaipur.in या rrcactapp.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है.
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1646 पदों पर भर्तियां की जाएगी. वैकेंसी की बात करें तो डिविजनल रेलवे मैनेजर ऑफिस अजमेर में 402 पद, डिविजनल रेलवे मैनेजर ऑफिस, बीकानेर में 424 पद, डिविजनल रेलवे मैनेजर ऑफिस जयपुर में 488 पद, कैरिज वर्क्स शॉप, बीकानेर में 29 पद, डिविजनल रेलवे मैनेजर ऑफिस जोधपुर में 67 पद, बी.टी.सी कैरिज अजमेर में 25 पद, बीटीसी लोको अजमेर में 56 पद, कैरिज वर्क्स शॉप जोधपुर में 67 पद हैं.
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा पास हो, साथ ही पद से संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए. न्यूनतम 15 और अधिकतम 24 वर्ष से कम होनी चाहिए.
सरकारी नियमों का अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई है. अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के लिए तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पांच वर्ष और दिव्यांगों को दस वर्ष की छूट दी जाएगी.आवेदन शुल्क की बात करें तो आवेदन फीस 100 रुपये होनी चाहिए. मेरिट 10वीं व आईटीआई के मार्क्स के आधार पर बनेगी. एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना है. ट्रेनिंग खत्म होने के बाद किसी भी ट्रेनी को किसी भी रोजगार के प्रस्ताव के लिए नियोक्ता बाध्य नहीं होगा और न ही ट्रेनी नियोक्ता द्वारा प्रस्तावित किसी भी रोजगार को स्वीकार करने के लिए बाध्य होगा.

