Bikaner: आठ साल की बच्ची से शर्मनाक हरकत….










बीकानेर आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला दर्ज होने के बाद से लड़का फरार है. लड़की और उसका परिवार डरा हुआ है. पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही है.
घटना बीकानेर के नापासर की है. एसपी तेजस्वनी गौतम ने लड़के को गिरफ्तार करने के लिए नापासर पुलिस टीम को लगाया है. नापासर थाना अधिकारी संदीप बिश्नोई ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने मोहित नाम के युवक पर संदेह जताते हुए पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है.
पुलिस लड़के के घर पहुंची लेकिन वह भाग गया. उसकी तलाश जारी है। आरोपी 19-20 साल का है। पुलिस उसके और उसके रिश्तेदारों के घर पर नजर रख रही है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी तेजस्वनी गौतम भी नापासर थाने पहुंची. लड़की के परिवार से मुलाकात की और तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया. पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है.
बीकानेर में एक प्राइवेट बैंक के कर्मचारी ने किसान के केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) खाते से करीब 48 लाख रुपए अपने परिचितों के खातों में ट्रांसफर करके धोखाधड़ी की। नवम्बर 2021 के मामले में अब तक बैंक ने कार्रवाई नहीं की है। किसान ने अब बीछवाल थाने में मामला दर्ज करवाया है। बीकानेर के निकटवर्ती गांव में रहने वाले किसान सुमेर ने आरोप लगाया कि उसने साल 2018 में चार बैंक खाते समता नगर स्थित एचडीएफसी बैंक में खुलवाए थे। इस बैंक से तब रुपए ट्रांजेक्शन का कोई मैसेज नहीं आता था लेकिन ब्याज के लिए मैसेज आता था। नवम्बर 21 में मैसेज आया कि ब्याज जमा कराएं। ब्याज की राशि बहुत ज्यादा थी। ऐसे में वो बैंक पता करने पहुंचा तो होश उड़ गए। उसके खाते से 48 लाख 94 हजार 190 रुपए का लेनदेन हो चुका था। खुद उसने कोई लेन-देन नहीं किया था। तब बैंक कर्मचारी सुरेंद्र सिंह सोढ़ा ने ये कहते हुए टाल दिया कि गलती से आपके खाते से ट्रांजेक्शन हो गया, जल्दी ही इसे हटा देंगे। बार-बार बैंक के चक्कर काटने के बाद रुपए उसके खाते में बताते रहे। इसके बाद बैंक कर्मचारी का भरतपुर ट्रांसफर हो गया। बैंक वाले अब ये कहते हुए टाल रहे हैं कि ये सब सुरेंद्र सिंह को पता है। किसान ने अब कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया है।

