Bikaner : हेरिटेज वॉक के साथ तीन दिवसीय ऊंट महोत्सव की हुई शुरुआत…..


महोत्सव को बड़े स्तर पर ले जाने के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से तैयारी की गयी है. इसमें अधिक से अधिक विदेशी पर्यटक शामिल हों, इसके लिए भी प्रयास किये जा रहे हैं. इस बार पर्यटन विभाग की ओर से कई नये कार्यक्रम जोड़े गये हैं. अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव शुक्रवार से शुरू हो गया। तीन दिनों तक आयोजित होने वाले महोत्सव में अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. महोत्सव को बड़े स्तर पर ले जाने के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से तैयारी की गयी है. इसमें अधिक से अधिक विदेशी पर्यटक शामिल हों, इसके लिए भी प्रयास किये जा रहे हैं.

इस बार पर्यटन विभाग की ओर से कई नये कार्यक्रम जोड़े गये हैं. फेस्टिवल के पहले दिन की शुरुआत हेरिटेज वॉक से हुई। इस दौरान रामपुरिया हवेली से बीकाजी टेकरी तक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया. दोपहर में बीकानेर कार्निवल का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को ऊंट नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

पर्यटन विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 जनवरी को सुबह 9 बजे रामपुरिया हवेली से बीकाजी टेकरी तक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया. इसमें रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसी दिन दोपहर 2 बजे से लक्ष्मी निवास से तीर्थंभ तक बीकानेर कार्निवल आयोजित होगा। शाम 7 बजे से धरणीधर मैदान में फैशन शो, राजस्थानी लाफ्टर शो, शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य शो, आइकॉन ऑफ बीकानेर कार्यक्रम होगा। 13 जनवरी की शुरूआत ऊंट नृत्य से होगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक ऊंट अनुसंधान केंद्र में ऊंट नृत्य, फर कटिंग, शृंगार, ऊंट दौड़, हॉर्स शो और लाफ्टर शो होगा। शाम 4 से 7 बजे तक डॉ. करणैन सिंह स्टेडियम में विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। कार्यक्रम 14 जनवरी को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक रायसर रेगिस्तान में होंगे। जिसमें रस्साकसी, कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, मटका रेस, घुड़दौड़, कैमल सफारी और अंत में सेलिब्रिटी नाइट का आयोजन किया जाएगा।


CATEGORIES
Share This