Bikaner : वन्य प्राणियों के चार शिकारी पुलिस के हत्थे चढ़े……


बीकानेर के रेगिस्तानी इलाकों में निरीह जंगली जानवरों का शिकार करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है. रविवार को जब वन विभाग ने हिरण के शिकारियों को बंदूक से गोली मारकर पकड़ा तो वन विभाग को हथियार भी बरामद हुए.

इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बंदूकों के साथ-साथ चाकू भी मिले जिनकी सहायता से जंगली जानवरों को काटकर टुकड़े-टुकड़े कर दिया जाता था। वन विभाग की टीम पांच गाड़ियों में पशु प्रेमियों के साथ रात भर शिकारियों की तलाश करती रही

इस दौरान उदरासर, लाधरिया, श्रीडूंगरगढ़ और मानकरासर की रोही में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई. रेंजर कपिल राहर ने बताया कि छापेमारी में दो बंदूकें, बारूद, चाकू, जाल, गुलेल, एक मोटरसाइकिल समेत तीतर को मारकर तैयार किए गए मांस के टुकड़े और सब्जियां बरामद की गई हैं. टीम ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. वन विभाग ने नानाराम और रूपाराम के नाम की पुष्टि की है, जबकि महिला और एक अन्य युवक के नाम की पुष्टि नहीं की है. वन विभाग की इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में वन्यजीव प्रेमियों ने भी सहयोग किया. ये लोग भी उनकी छापेमारी में उनके साथ रहे. वन्यजीव प्रेमी विक्रम स्वामी ने कहा कि कई स्थानों पर जंगली जानवरों का शिकार किया जा रहा है. वन विभाग ने तीतर की हत्या के दो अन्य मामले भी दर्ज किए हैं. कार्रवाई में वन विभाग की टीम के साथ स्थानीय लोग, वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ टीम और आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार शामिल थे.


CATEGORIES
Share This