Bikaner :युवती से छेड़छाड़ और होमगार्ड से मारपीट के आरोप में हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल निलंबित……


बीकानेर के नोखा थाने के दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया है. दोनों पुलिसकर्मियों पर थाने में हाजिरी लगाने आए होम गार्ड के साथ मारपीट करने और थाने में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने आई लड़की से भी छेड़छाड़ करने का आरोप है.

इस बीच, नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने दोनों पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की.

लड़की छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने आई थी

सीआई आलोक सिंह ने बताया कि रविवार शाम को एक युवती ने मामला दर्ज कराया कि वह शनिवार को मेले में गयी थी. यहां उसके साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराने वह नोखा थाने पहुंची. यहां हेड कांस्टेबल सागर चौधरी और कांस्टेबल विक्रम सिंह ने उसकी रिपोर्ट लिखने के बजाय पहले उसके साथ अभद्रता की और बाद में छेड़छाड़ की। साथ ही उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

दूसरे मामले में सीआई ने बताया कि शनिवार रात 10 बजे होमगार्ड चुन्नीलाल ड्यूटी के लिए थाने आया था. इस दौरान वहां मौजूद दो पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल सागर चौधरी और कांस्टेबल विक्रम सिंह थे. जिसने शराब पी रखी थी. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने होम गार्ड की पिटाई कर दी. मामले की जानकारी मिलने के बाद होमगार्ड के जवान अपने अधिकारियों के साथ थाने के बाहर जमा हो गए और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. घटना की सूचना मिलने पर नोखा सीओ संजय बोथरा मौके पर पहुंचे. मामले के बाद दोनों पुलिसकर्मियों की मेडिकल जांच करायी गयी.

दोनों मामलों को लेकर पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने एसपी से बात की. जिसमें उन्होंने शराब पीकर लड़की से मारपीट और छेड़छाड़ करने वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की. बिश्नोई ने कहा कि कल शाम मेले में नोखा की बेटी के साथ असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ की। घटना के बाद लड़की तुरंत थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की; उल्टे पुलिस स्टाफ ने शराब के नशे में लड़की से छेड़छाड़ की. जो बेहद शर्मनाक घटना है. उन्होंने एक होम गार्ड की भी पिटाई कर दी. इन दोनों पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जाना चाहिए। मामले को लेकर नोखा सीओ संजय बोथरा ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जिसकी जांच एसआई राजीव रॉयल कर रहे हैं। इस मामले में नोखा थाना अधिकारी आलोक सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है. वहीं हेड कांस्टेबल सागर चौधरी और कांस्टेबल विक्रम सिंह को निलंबित कर दिया गया है.


CATEGORIES
Share This